Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the um-private-content domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/wxtbndaw/domains/ujjwalsociety.org/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Woman Empowerment

Woman Empowerment

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत उज्जवल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजस्थान कंप्यूटर सेंटर खाजूवाला में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ। एडवोकेट अरुणा जी गुलगुलिया व कविता जी राजपुरोहित नगर पालिका उपाध्यक्ष के द्वारा सभी महिलाओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। एडवोकेट अरुण जी ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने व अपने कौशल को बढ़ाएं । यदि आप अपने कौशल को बढ़ाएंगे तो हर हाथ को काम मिलेगा। कविता जी राजपुरोहित ने बताया कि भारत सरकार कौशल विकास की अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है जिनका आप सभी अधिक से अधिक फायदा उठाएं ताकि आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। अनुदेशक अनिल कुमार ने बताया कि 3 महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट, इंटरनेट व हिंदी इंग्लिश टाइपिंग का कोर्स पूर्णतया निशुल्क करवाया जाएगा इसके बाद कोर्स पूर्ण होने पर वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो राजस्थान की हर भर्ती में अनिवार्य है व यहां से कोर्स करने के बाद प्रतिभागी अपना खुद का भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। संस्था निदेशक सुनील माहर के द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। जय पाल वर्मा, हरप्रीत कौर, परमजीत सिंह, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।